खत्म हुआ 'SYL खुदाई खेल', अभय चौटाला सहित हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तार

2/23/2017 5:39:27 PM

अंबाला (कमल मिड्ढा):इनेलो नेता अभय चौटाला ने शंभू बॉर्डर पर पंजाब पुलिस को गिरफ्तारी दी। पंजाब पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर अभय चौटाला को गिरफ्तार किया है। वहीं चौटाला के साथ शंभू बॉर्डर पर पहुंचे अन्य कार्यकर्त्ताअों की गिरफ्तारी का भी सिलसिला जारी है। अभय चौटाला को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस ने बस में बिठाया। 


अभय चौटाला ने बताया कि पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का बहाना बनाकर सैंकड़ों कार्यकर्त्ताअों को रोका है। हम भली भांति जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने कल फिर अपने फैसले में ये कहा था कि नहर बनाकर दी जाए। जबकि नहर बनाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की बनती थी। लेकिन नहर बनवाने की बजाय हरियाणा का माहौल बिगाड़ने का काम किया है। चौटाला ने कहा पंजाब के जिन नेताअों ने हमारे विरूद्ध बयान दिया उन्हें हरियाणा में नहीं घुसने देंगे।