अभय चौटाला ने मांगी जेड प्‍लस सुरक्षा, बोले- नफे सिंह राठी की तरह जान से मारने की मिल रही धमकियां

3/14/2024 7:24:48 PM

चंडीगढ़ः इनेलो के प्रधान अभय सिंह चौटाला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए जेड प्‍लस सुरक्षा की मांग की है। उन्‍होंने कहा‍ कि उनके पास धम‍की भरे फोन आ रहे हैं। चौटाला के अनुसार वह हरियाणा के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हुए और लोगों के लिए सरकार की हर स्तर पर विरोध कर रहे है। उसके विरोध के चलते उसे धमकी दी जा रही है। 

अभय के मुताबिक 25 फरवरी को इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की एक गैंग ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। राठी के शरीर में 11 गोलियां लगी थीं। याचिका के अनुसार, लंदन स्थित कुछ गैंगस्टरों ने इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इनेलो नेता ने आगे कहा कि सात मार्च को उन्होंने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए चौबीसों घंटे जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा था।

Content Writer

Isha