पूर्व वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु का दावा- केन्द्र व प्रदेश में 2029 तक रहेगी भाजपा सरकार

8/3/2021 4:10:50 PM

चंडीगढ़ (धरणी): भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां देखकर यह स्पष्ट है कि हरियाणा तथा केंद्र में 2029 तक भाजपा की सरकार रहेगी। भाजपा देश व प्रदेश में किन चेहरों पर चुनाव लड़ेगी इस पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा का संगठन विश्व में सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। भाजपा संगठन के बलबूते पर चुनाव लड़ती है। 

किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इस आंदोलन के पीछे कुछ राजनीतिक ताकतें अपने स्वार्थ सिद्धि पर लगी हुई है। किसानों के लिए वार्ता के दौर सदैव केंद्र सरकार के खुले हैं। दोनों पक्षों को बैठकर वार्ता कर कर समस्या का समाधान करना चाहिए। कांग्रेस जब यूपीए गठबंधन में सत्ता में थी तब भी ऐसे बिल सदन में लाए गए थे उस वक्त कांग्रेस बिल लाने वाली थी लेकिन आज कांग्रेस इस मुद्दे पर पर्दे के पीछे राजनीतिक रोटियां सेंकने पर लगी है। 

अभिमन्यु ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर जिस तरह भ्रम की स्थिति उत्पन्न की गई, उसे दूर करना हमारा लक्ष्य है। भ्रम अभी तक इसलिए दूर नहीं हो पाया क्योंकि इसमें राजनीति आ गई। इस मामले में केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब खुद आश्वासन दे चुके हैं तो जिम्मेदार लोगों के भरोसे पर बातचीत होनी चाहिए। बातचीत से विश्वास बहाली व समाधान संभव है। कोई भी कानून पत्थर की लकीर नहीं होते यह चेतन विषय है। अगर इन मुद्दों पर राजनीति पीछे हट जाए तो इनका हल वार्ता के माध्यम से शीघ्रता से निकल सकता है।

कैप्टन अभिमन्यु ने स्वीकार किया कि कृषि कानूनों को लेकर एक अनजाना सा भ्रम बना हुआ है, खासकर एमएसपी तथा मंडिया समाप्त होने को लेकर। हम इस भ्रम को दूर नहीं कर पाए। भ्रम दूर करना एक लंबी प्रक्रिया है जिसे भाजपा अपना रही है और लोगों को जागृत करने पर लगी है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसान आंदोलन बड़ा मुद्दा है उसका कोई ना कोई समाधान तो करना ही होगा। आंदोलन के नाम पर गाडिय़ों में होने वाले तोडफ़ोड़ लोगों पर नेताओं के घेराव पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की तोडफ़ोड़ होना पत्थरबाजी होना स्वीकार्य नहीं है। आंदोलन कोई भी हो शांतिपूर्ण वह लोकतांत्रिक तरीके से होने चाहिए। 

अनौपचारिक बातचीत में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि शासन तंत्र जनप्रतिनिधि की आड़ में सरकार चलाने में सहयोग करता है। राजनीतिक प्रतिनिधि जनता के बनाए होते हैं। शासन तंत्र के ऊपर जनतंत्र को बिठाने की व्यवस्था लोकतंत्र में है। जनतंत्र शासन शासन तंत्र के ऊपर सुधारात्मक कार्य करता है। शासन तंत्र तो एक प्रोसेस है इसे प्रतिक्रियावादी भी माना जाता है, प्रोसेस में परिवर्तन का काम जनप्रतिनिधि करते हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता में टकराव की स्थिति लोकतंत्र में नहीं होनी चाहिए। जन प्रतिनिधि को जनता का स्वर बनना चाहिए। जनतंत्र शासन की आड़ में सत्ता नहीं चला सकता।

कैप्टन अभिमन्यु ने हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की तारीफ की और दावा किया है कि हरियाणा में 2029 तक भाजपा सत्ता में रहेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार बहुत अच्छे तरीके से चल रही है दोनों कि अपनी-अपनी नीति है, जिन पर दोनों दल चल रहे हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कि हर गठबंधन सरकार का अपना एक वातावरण होता है पहली चुनौती 3:00 तक की होती है मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसे आइटम देने में पूर्ण कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार में गठबंधन कार्यकाल को अगर अध्ययन किया जाए तो पता लगता है कि उन्होंने कितनी व्यवस्था के साथ गठबंधन की सरकार चलाई। बीजेपी जेजेपी गठबंधन सरकार एक दूसरे के प्रति अंडरस्टैंडिंग से चल रही है। कैप्टन अभिमन्यु ने विपक्ष पर निशाना साधा तथा कहा कि विपक्ष अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में पूर्णतया नाकामयाब रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वह इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की जेल से रिहाई पर कहा कि वह हमारे बुजुर्ग नेता हैं, उनके जीवन को सलाम है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam