एशियाई खेलों में अभिषेक वर्मा के कांस्य जीतने पर परिवार में खुशी की लहर (VIDEO)

8/22/2018 2:34:22 PM

पलवल(दिनेश कुमार): एशियाई खेलों में पलवल जिले के छोरे अभिषेक वर्मा के द्वारा शूटिंग में कांस्य पदक लाने पर परिवार के साथ-साथ जिले के लोगों में भी खुशी का माहौल है। घर में अभिषेक के माता, पिता और भाई ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। अभिषेक के पिता अशोक कुमार वर्मा पलवल की अदालत में सेसन जज हैं।

खिलाड़ी के पिता और माता और भाई ने कहा कि उसके अंदर पहले से ही खेलों के प्रति रूचि थी। जिसको लेकर अभिषेक को खेलों में भाग दिलाया और आज उसी का नतीजा है कि उसने कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हांसिल किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी उसको अपने बेटे से ओलम्पिक खेलों में गोल्ड लाने की उम्मीद है और वह उसको पूरा करेगा।

अभिषेक की माता कुशम वर्मा ने कहा कि आज हर माता को अपने बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना चाहिए। क्योंकि खेल खेलने वाले युवा अपराध की तरफ नहीं भागते हैं और वह स्वस्थ रहते हैं।  

 

 

 


 
 


 

 


 

Rakhi Yadav