दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, इंस्टीट्यूट में काम करती है पीड़िता महिला

6/28/2021 9:33:06 AM

फरीदाबाद (ब्यूरो) : महिला थाना एनआईटी की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी अमित निवासी फरीदाबाद को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला फरीदाबाद के एक इंस्टीट्यूट में काम करती है वहीं पर आरोपी अमित भी काम करता था। आरोपी ने पीड़ित महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और पीड़ित महिला से कुछ पैसे भी ऐंठे थे।

महिला की शिकायत पर महिला थाना एनआईटी में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण लाक डाउन लग गया था और इंस्टिट्यूट बंद हो गया था जिस पर आरोपी यहां से फरार हो आगरा चला गया था। जिसको गिरफ्तार करने के लिए इंस्पेक्टर इंदु बाला ने एएसआई मोनिका, एएसआई मुनेश, सिपाही सुमित की टीम गठित की।जिस पर पुलिस टीम ने कार्य करते हुए आरोपी को आगरा से धर दबोचा। अदालत में पेश कर आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी से 10 हजार पए बरामद किए गए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana