ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों पर चलेगा ''गब्बर का हंटर'', खुद मंत्री विज ने चेताया

12/22/2018 3:35:13 PM

चंडीगढ़ (ब्यूरो): सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं है। ऐसे डॉक्टरों पर अब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का हंटर चलने वाला है, जिसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। वहीं ऐसे डॉक्टर जो ड्यूटी से नदारद रहते हैं, उनकी संख्या मंत्री विज ने खुद बताई है।

यहां हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि ड्यूटी पर गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए कमेटी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों पर एक रिपोर्ट तैयार कर उन्हें नोटिस भेजेगी। इसके बावजूद ड्यूटी पर नहीं आने पर ऐसे डॉक्टरों को अखबार में तीन नोटिस निकाल कर सूचित किया जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आता है तो उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य में ऐसे डॉक्टरों की संख्या करीब 180 है।

Shivam