ACB ने गुहला के तहसीलदार को किया गिरफ्तार, क्लर्क के हाथों मांगी थी रिश्वत

punjabkesari.in Friday, Jul 18, 2025 - 09:48 PM (IST)

गुहला/चीका : कैथल जिले के गुहला के तत्कालीन तहसीलदार को ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने गिरफ्तार कर लिया है। तहसीलदार मंजीत मलिक को रिश्वत मांगने के आरोपी में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तहसीलदार कई दिनों से फरार चल रहा था। इस मामले में गुहला तहसील का क्लर्क पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने अमर सिटी कॉलोनी चीका में 151 गज का प्लाट खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री करवाने के लिए गुहला के तहसीलदार से मिला। तहसीलदार ने उसे क्लर्क प्रदीप से मिलने को कहा। क्लर्क प्रदीप ने रजिस्ट्री नाम करवाने के एवज में 10 हजार रूपये की रिश्वत की डिमांड की। जिसकी शिकायत उसने एसीबी को दी। टीम ने आरोपी क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपी तहसीलदार मौके से फरार चल रहा था, जिसे आज गिरफ्तार किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static