फरीदाबाद में रिश्वतखोर दरोगा गिरफ्तार, ACB ने 20 हजार घूस लेते सब-इस्पैंकटर रंगे हाथ दबोचा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 12:20 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के बीपीटीपी थाने में तैनात सब-इस्पैंकटर जोगिंदर को ACB की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं एसीबी की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

PSI जोगिंदर ने मुद्दई से साइबर मामले,और मोटरसाइकिल छोड़ने की एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी थी। 40 हजार में सौदा तय हुआ था। सब-इस्पैंकटर मुद्दई से पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था । बाकी 20 हजार रुपए लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को ACB की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। फिलहाल ACB विभाग की टीम आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static