हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 08:33 AM (IST)

जींद : नरवाना रोड पर सोमवार रात को अपने घर आ रहे 2 दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शिवपुरी कालोनी निवासी 24 वर्षीय जोगेंद्र और शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में मृतक के चाचा के लड़के की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शीतलपुरी कॉलोनी निवासी मृतक सुभाष के भाई महाबीर ने बताया कि उसके चाचा का लड़का सुभाष और शिवपुरी कालोनी निवासी जोगेंद्र शहर के प्लाटों में मिट्टी डालने का काम करते थे। दोनों एक साथ काम करते थे। सोमवार सायं को वह झांझ खुर्द में खेत से मिट्टी उठाकर शहर के किसी प्लाट में डालने के काम के चलते किसान से मंजूरी लेने के लिए गए हुए थे। किसान के पास ज्यादा लेट होने के बाद वह मंजूरी लेकर अमरहेड़ी में सुभाष के पिता राजेंद्र के पास जा रहे थे। इस दौरान जब वह नरवाना रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिस कारण वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एस.आई. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static