हादसा : बाइक पर जा रहे दादा-पोती को वाहन ने मारी टक्कर, दादा की मौत

1/9/2021 8:14:56 AM

अम्बाला छावनी : कैंट के मच्छौंडा से अम्बाला सिटी प्रेम नगर आईलेटस करने के लिए दादा हरि सिंह के साथ बाइक पर जा रही पोती नवनीत कौर को काली पलटन पुल के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में लेते हुए टक्कर मार दी।  हादसे के बाद वाहन चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया और बाइक सवार दादा हरि सिंह व पोती नवनीत कौर बुरी तरह से घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक पोती ने हादसे की सूचना अपने ताऊ बलजीत सिंह को दी जिसके बाद अन्य राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  जहां पर दादा हरि सिंह को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पोती को उपचार दे दिया। पुलिस ने नवनीत के बयान पर कार्रवाई कर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Manisha rana