जन्मदिन पार्टी से वापस लौट रहे दोस्तों के साथ हुआ हादसा, 1 की हुई मौत

1/3/2022 1:56:13 PM

सोनीपत : केजीपी पर मनौली के पास एक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा उसके दो साथी घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि यह सभी यूपी के बागपत में आयोजित जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा सोनू अपने दोस्त सचिन और सुमित के साथ बागपत गया था। वहां पर सुमित की मौसी के लड़के का जन्मदिन था। वह पार्टी में शामिल होकर वापस जगदीशपुर आ रहे थे। जब वह केजीपी पर पहुंचे तो उनकी बाइक खराब हो गई। इस पर वह तीनों पैदल ही बाइक लेकर चलने लगे। तभी उनको अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन और सुमित को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana