बाबा के दर्शन कर वापस लौट रहे लोगों के साथ हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 5 घायल

2/6/2022 12:40:50 PM

समालखा : समालखा रेलवे रोड पर एक हादसा हो गया यहां अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गया। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि पांचों चुलकाना से श्याम बाबा के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। घायलों में एक ही परिवार के पिता, पत्नी व बेटी भी शामिल है। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घरौड़ा निवासी राजेंद्र ने बताया कि हम श्याम बाबा के दर्शन कर वापस आ रहे थे। उन्होंने बताया कि वह व उसकी पत्नी सुनीता लड़की ज्योति वह एक बच्चा ड्राइवर सहित पांच घायल हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana