ट्रैक्टर का टायर फटा, फ्लाईओवर से नीचे गिरे तीन मजदूर, एक की मौत (VIDEO)

3/7/2018 7:34:22 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर बैठकर जाना 3 मजदूरों को महंगा पड़ गया। दरअसल पानीपत के फ्लाईओवर पर हॉस्टल बेस्ट के सामने गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया और ट्राली पर बैठे तीनों मजदूर नीचे गिर गए।



फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिरने पर दो मजदूरों पर एक कार भी चढ़ गई। इनमें एक की मौके पर ही मौत दो की हालत गंभीर है, जिन्हें डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना का बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे का है, वीडियो नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नूरवाला से फ्लाई ओवर पर होती हुई बलाना की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्राली में कपड़ों की वेस्ट भरी हुई थी, उस वेस्ट के ऊपर 3 मजदूर बैठे हुए थे जोकि उस वक्त जब हादसा हुआ वह खाना खा रहे थे। अचानक जीटी रोड स्थित होटल बेस्ट के सामने आते ही ट्रैक्टर की ट्राली का पहिया निकल गया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ते ही वेस्ट की गांठ फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई और ऊपर बैठे हुए तीनों मजदूर नीचे नेशनल हाईवे पर गिर गए।

नीचे गिरते ही एक युवक कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको राहगीरों ने एंबुलेंस रुकवाकर सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है मृतक कमलेश की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में अशोक बिहार के नालंदा का रहने वाला है और अर्जुन यूपी के हरदोई का रहने वाला है।