निजी कंपनी की अचानक छत गिरने से हुआ हादसा, मलबे के नीचे दबा चौकीदार

12/19/2022 1:51:25 PM

बल्लभगढ़ (पूजा शर्मा) : बल्लभगढ़ के जाजरू गांव में निजी कंपनी की छत गिरने का मामला सामने आया है। जिससे मलबे के नीचे चौकीदार दब गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

बताया जा रहा है कि लोगों की मदद से चौकीदार को मलबे से बाहर निकाला गया उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चौकीदार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी की छत अचानक गिरी थी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 


 

Content Writer

Manisha rana