ट्रैक्टर परेड से लौटते वक्त हुआ हादसा, मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

1/27/2021 7:45:12 PM

गोहाना (सुनील जिंदल): तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भी विरोध जारी है। आंदोलन को तेज करते हुए बीते कल 26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड का आह्वाहन किया था। इस ट्रैक्टर परेड में काफी संख्या में किसान पंजाब हरियाणा से अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए थे। इस परेड में कैथल जिले के गांव पाई से 150 करीब ट्रैक्टर में सवार होकर किसान आए हुए थे। यह किसान ट्रैक्टर परेड के बाद वापस आ रहे थे कि इस बीच एक ट्रैक्टर गिर गया, जिससे से एक युवा किसान की मौत हो गई। मृतक किसान अजय (19) कैथल जिले के पाई गांव का रहने वाला था, वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।



जानकारी के मुताबिक अजय 24 जनवरी को अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर काफिले के साथ टिकरी बॉर्डर पर गया था। वह 26 जनवरी की किसान परेड के बाद अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से वापस लौट रहा था, जैसे ही काफिला गोहाना के बिचपड़ी गांव के पास पंहुचा तो अजय ट्रैक्टर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्राली के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक हस्पताल में भिजवा मामले की जांच शुरु कर दी।



ग्रामीणों ने बताया कि अजय अपने माता पिता का इकलौटा बेटा था, वह पिछले दो महीने से लगातार किसान आंदोलन में लगा हुआ था। इस दौरान अजय कई बार अपने घर भी वापस आता जाता रहा। वहीं गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने कहा कि आज सौ से ज्यादा किसान इस आंदोलन में अपनी जान गवा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि किसान भी पीछे हटने वाले नहीं हैं, इसके लिए चाहे किसानों को कितनी ही कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस करवाकर दी दम लेंगे। 

vinod kumar