युवक ने चचेरी बहन को बनाया हवस का शिकार

4/2/2017 3:33:19 PM

फरीदाबाद (सूरजमल):तिगांव इलाके में रहने वाला एक युवक चचेरी बहन को घर में अकेला देखकर अंदर घुस आया। आरोपी ने आते ही उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। किशोरी के सहम जाने पर आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद आरोपी आए दिन उसके घर में आकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किशोरी के गर्भवती हो जाने पर किसी को इसका पता चला गया तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक तिगांव इलाके के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने पिता के साथ रहती है। उसकी मां कई साल पहले उसे व उसके पिता को छोड़कर जा चुकी है। उसके पिता पशु चराने का काम करते है और वह घर पर ही रहती है। अन्य दिनों की तरह गत दस अप्रैल 2016 को भी उसके पिता अपने काम पर चले गए थे। जिसके बाद वह घर में अकेली रह गई थी। दोपहर करीब एक बजे उसके ताऊ का 18 साल का बेटा अनुज उसके घर में आ पहुंचा। अनुज ने आते ही उसे दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। 

उसने विरोध किया तो अनुज मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे वह बुरी तरह सहम गई। जिसके बाद अनुज ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने यह बात किसी को न बताने की हिदायत दी। डर की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। जिससे आरोपी की हिम्मत बढ़ती चली गई। जिसके बाद आरोपी ने आए दिन उसके घर में आकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।