कांग्रेस नेता कपूर सिंह पुनिया पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज (Video)

6/30/2018 8:23:36 PM

हांसी(संदीप सैनी): शहर की एक पॉश कालोनी में रहने वाली एक विवाहित महिला ने कांग्रेस नेता कपूर सिंह पुनिया व मास्टर ऋषि शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कपूर सिंह पुनिया द्वारा पिछले काफी समय से उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। महिला के मुताबिक, कपूर सिंह पुनिया ने उससे दो लाख रुपये उधार ले रखे हैं व जब उसने दो लाख रुपये मांगे तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। महिला ने कई गंभीर आरोप आरोपित कांग्रेस नेता पर लगाए हैं।

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपित मास्टर कपूर सिंह पुनिया का दोस्त है और दोनों ने बीते रोज उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया है व इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने कहा कि जिस वक्त दोनों घर में आये उस समय उसका पति व बच्चे घर में मौजूद नहीं थे। महिला ने पुलिस से उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है व जांच शुरु कर दी है।

Shivam