ईनामी बदमाश पाबू दानसिंह गिरफ्तार

2/7/2019 10:47:55 AM

भिवानी(वजीर): मोस्टवांटेड व ईनामी बदमाश पाबू दानसिंह को राजस्थान पुलिस ने लोहारू से गिरफ्तार किया है। आरोपी किसानों क ी फसलों के 55 लाख रुपए लेकर फरार था। राजस्थान पुलिस के डी.एस.पी. प्रताप सिंह केडिय़ा व पिलानी थाना प्रभारी मदन कड़वासरा ने बताया कि पिलानी क्षेत्र के गांव दूदवा निवासी पाबू दानसिंह किसानों से फसल खरीदता था। जब किसान उससे फसल के पैसे मांगते तो वह आनाकानी करने लगा। पाबू दानसिंह की तरफ किसानों की लगभग 55 लाख की देनदारी हो गई तो वह चम्पत हो गया।  थाना प्रभारी मदन कड़वासरा ने बताया कि साल 2015 में पाबू दानसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कर 2 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया।
 

Deepak Paul