व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोपी 2 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

2/24/2017 4:40:59 PM

टोहाना (वधवा):सदर पुलिस ने रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड में 2 पिस्तौल बरामद की है तथा गुरुवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। 

जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलजीत सिंह ने गांव ललौदा निवासी ईश्वर सिंह ने 9 दिसम्बर को पुलिस में शिकायत दी थी कि गांव के ही सुरेंद्र ने रंजिशवश उस पर गोली चलाई जिसके छर्रे लगने से वह घायल हो गया और उसे आरोपी ने मारने का प्रयास किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन तभी से आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिससे 315 व 32 बोर की 2 पिस्तौल बरामद की हैं।