रेलवे भर्ती फर्जीवाड़े में शामिल 50 हजार के इनामी आरोपी को भेजा जेल

3/28/2017 1:14:05 PM

जींद:रेलवे में ग्रुप सी पदों पर फर्जी भर्ती को लेकर जींद की आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्यारोपी सहित अब तक 4 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने में बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। यहां तक की आरोपी मनोज उर्फ अभिषेक और उसके साथी पर पुलिस द्वारा 50,000 रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज एस.आई. जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गत दिवस मनोज को इलाहाबाद से पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।  जिला रोहतक के सामण गांव के रोहताश ने 2015 में जींद एस.पी. को शिकायत दी थी कि जींद निवासी मुनीष और उसके साथियों ने रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए 41 लोगों से 1 करोड़ 65 लाख रुपए लेने का काम 
किया हैं। 

आरोपी के पास से एक लैपटॉप और 2 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। एस.एस.पी. शशांक आनन्द ने बताया कि रेलवे के इस फर्जी भर्तीवाड़ा में संलिप्त बिहार के पटना निवासी मुख्य आरोपी देवेन्द्र शाह गुप्ता को 2017 में मोहाली से, जींद के मुनीष, असंध के कृष्ण को 2015 में और उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती निवासी मनोज उर्फ अभिषेक को अब गिरफ्तार किया जा चुका हैं। सभी आरोपी को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजने का काम किया हैं।