दिल्ली के कुख्यात बदमाश नीरज बवाना गैंग का सरगना गिरफ्तार

7/17/2018 12:31:07 PM

जींद (विजेंदर कुमार): जींद डिटेक्टिव स्टाफ ने दिल्ली के कुख्यात बदमाश नीरज बवाना गैंग के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हिस्ट्री शीटर अनिल उर्फ सिंघानिया को डिटेक्टिव स्टाफ ने जुलाना से गिरफ्तार किया है। पुसिस ने आरोपी के कब्जे से 4 देशी पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस व दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद की है। डीएसपी रामभज ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी है। 

अन्तर्राजीय गिरोह का सदस्य आरोपी अनिल जींद के सिंघाना गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ कुल 8 जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ हरियाणा के अलावा दिल्ली में भी लूट, डकैती, चोरी और पानीपत व करनाल में केनरा बैंक में 9 लाख 80 हज़ार की डकैती के मामले दर्ज हैं। 

Nisha Bhardwaj