किशोरी का अपहरण करने का प्रयास करने के 2 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण की सीसीटीवी आई सामने

10/1/2021 10:39:01 AM

जींद(अनिल):   शहर के विजय नगर स्थित डिलाइट स्कूल के पास से किशोरी का अपहरण करने का प्रयास करने के  दो आरोपियों सुरबरा निवासी दीपक व सोनू को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसमें एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
 
जानकारी के अनुसार सफीदों रोड स्थित एक कालोनी की 15 वर्षीय किशोरी ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर को सुबह 8 बजे वह साइकिल पर स्कूल जा रही थी। जब वह विजय नगर स्थित डिलाइट स्कूल के पास पहुंची तो उसकी मौसी के देवर दीपक और 2 अन्य युवक आए। उन्होंने बाइक उसकी साइकिल के आगे अड़ा दी। फि र उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो कालोनी के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि किशोरी का अपहरण करने का प्रयास करने के दो आरोपियों दीपक व सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 
 

Content Writer

Isha