खुले में शौच से मना करने पर आरोपियों ने दिव्यांग को पीटा

4/13/2023 2:00:50 PM

फरीदाबाद : सैनिक कॉलोनी स्थित एक दुकान के सामने शौच करने से मना करने पर आरोपियों ने एक दिव्यांग व्यक्ति की पिटाई कर दी। उसके बाद आरोपियों ने दिव्यांग के सिर पर ईटों-व पत्थरों से हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। पीड़ित दिव्यांग ने मामले की शिकायत डबुआ थाने में दी है। जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित सहदेव सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दिव्यांग है। सैनिक कॉलोनी में उनकी  दुकान है, जिसे उसने किराए पर दिया है। आरोप है कि कॉलोनी के कुछ लोग उनकी दुकान के पास खुले में शौच करते हैं। इसके चलते वहां गंदगी फैली रहती है। इसी कारण से उसकी दुकान कोई किराए पर लेना नहीं चाहता।

बीच बचाव करने आए दिव्यांग के बेटे को भी आरोपियों ने पीटा

ऐसे में वह परेशान रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने कॉलोनी निवासी टुंगा को दुकान के आगे शौच करते देखा। इसपर वह टुंगा को शौच करने से रोका। इसी पर आरोपी टुंगा, हरचंद, हरचंद की पत्नी व हरंचद के भतीजे गौरव, भारत व अन्य ने मिलकर उसपर हमला कर दिया। आरोपियों ने सहदेव पर ईट-पत्थर बरसाने लगे। जिससे वह घायल हो गया। सहदेव के अनुसार बीच-बचाव करने आए उनके बेटे को भी आरोपियों ने नाक पर ईंट मारकर घायल कर दिया। डबुआ थाना की पुलिस पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हलांकि किसी भी आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail