पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर करता था ठगी

10/21/2021 4:00:38 PM

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हरियाणा के रेवाड़ी की साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे कबूत्तरबाज को गिरफ्तार किया है, जिसने अनगिनत लोगों को टावर लगाने के नाम पर ठग लिया। रेवाड़ी में जब उसने ठगी की वारदात को अंजाम दिया तो वह पुलिस के निशाने पर आया और फिर पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी से 29 लाख रुपए व अन्य सामान बरामद किया हैं। उसका काम ही ऑनलाइन लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करने का हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष हिसार की देव वाटिका के मकान नंबर-97ए का रहने वाला हैं। उसने जुलाई 2021 में रेवाड़ी के गांव मुमताजपुर निवासी रविन्द्र कुमार नाम के शख्स से फोन के जरिए संपर्क कर उसकी जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने का झांसा दिया था। कई बार हुई बातचीत के बाद रविन्द्र उसके जाल में फंस गया था। आरोपी ने उससे ऑनलाइन करीब साढ़े 7 लाख रुपए ठग लिए थे और फिर फोन भी बंद कर दिया था। खुद को बैंक अधिकारी बताकर आशीष काफी लोगों के साथ इसी प्रकार की ठगी कर चुका हैं।

खुद के लिए बुलेट, पत्नी के लिए खरीदे जेवरात
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसे बुलेट बाइक रखने का शौक है। ठगी की रकम के जरिए कुछ समय पहले उसने डेढ़ लाख रुपए की बाइक खरीदी। इतना ही नहीं पत्नी व परिजनों के लिए काफी महंगे जेवरात भी ठगी की रकम से ही खरीदे। आरोपी से 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए है, जिनमें 3 मोबाइल फोन उसने रविन्द्र के साथ ठगी में इस्तेमाल किए। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 1 लेपटॉप, 6 एटीएम कार्ड, 2 बैंक खातों की पासबुक के अलावा चैक बुक बरामद की गई है। रविन्द्र से ठगे साढ़े 7 लाख के अलावा 21 लाख 50 हजार रुपए ओर भी बरामद किए गए हैं।

ऐसे खुद के जाल में फंसा आरोपी
आरोपी को गिरफ्तार करने इतना असान नहीं था। लेकिन साउथ रेंज रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए ऐसा जाल बिछाया, जिसके जरिए वह लोगों के साथ ठगी करता था। आरोपी आशीष फोन के जरिए ही लोगों को निशाना बनाता था और पुलिस ने भी उसे फोन के जरिए ही गिरफ्तार किया हैं। सूत्रों के अनुसार जिस मोबाइल को उसने ठगी में यूज किया, उसके जरिए ही पुलिस उसके पास तक पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी ने आधा दर्जन से ज्यादा ठगी की वारदात की हुई है। पूरा रिकॉर्ड चैक किया जा रहा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana