बच्ची के साथ दुष्कर्म मामला: आरोपी पिता गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा(VIDEO)

12/7/2019 7:27:47 PM

रोहतक(दीपक): रोहतक पुलिस ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश किया। जहां उसे 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। बता दें कि 3 दिसंबर को रोहतक शहर निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की शिकायत दर्ज करवाई थी। 

जिसके आधार पर धारा 376एबी, 328 भादस व पोस्को एक्ट के तहत थाना शहर में मामला दर्ज किया गया, लेकिन आरोपी पिता फरार था। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन की गई। आरोपी पिता को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब 9 साल से अपने परिवार सहित रोहतक में रह रहा है। आरोपी की अपनी पत्नी से अनबन चल रही है, जिस कारण दोनों अलग-अलग रह रहे थे। 

आरोपी रात को बच्चों को अपने साथ सुलाने के लिए ले आता था और सुबह पत्नी के पास बच्चों को छोड़कर नौकरी पर चला जाता था। इसी दौरान आरोपी ने अपनी बड़ी लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसको किसी को न बताने बारे डराया धमकाया। किसी को दुष्कर्म के बारे में न पता चले इसके लिए आरोपी ने लड़की को मारने का प्लान बनाया। 

आरोपी बाजार से चुहे मारने की दवाई खरीदकर लाया और 2 दिसंबर को सुबह आटे में दवाई मिलकर अपनी बेटी को खिला दी। लड़की की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो लड़की की मां ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। उसी दिन आरोपी फरार हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया है और अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

Edited By

vinod kumar