बुजुर्ग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी काबू, 4 अन्य फरार

11/29/2021 1:19:16 PM

 

नारनौंद : गांव भैणी अमीरपुर के बुजुर्ग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने नामजद पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें से चार आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

जानकारी के मुताबिक निवासी संतोष ने बताया कि उसके ससुर राजेंद्र व हंसराज का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसका ससुर राजेंद्र खेतों में मृत अवस्था में मिला था। कुछ समय बाद घर में सफाई करते समय उसके ससुर का सुसाइड नोट उन्हें मिला था। मौके पर मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने जांच के लिए भेजा था। जांच में मृतक राजेंद्र की लिखाई का मिलान भी हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana