शादी व नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

9/23/2020 1:06:32 PM

हिसार (ब्यूरो) : आजाद नगर थाना पुलिस ने शादी व नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में बिजली निगम के एस.ई. हरिदत्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में 9 सिंतबर को केस दर्ज किया था। एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि वह जिले के एक गांव में पति से अलग रह रही है। इस दौरान एक महिला ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर बिजली निगम के अधिकारी हरिदत्त से मिलवाया।

इस अधिकारी ने शादी व नौकरी दिलवाने का झांसा देकऱ 6 माह तक दुष्कर्म किया। उससे अब तक 8 सिंतबर की रात्रि 10 बजे शारीरिक संबंध मनाने का दबाव डाला। मैंने विरोध किया तो अधिकारी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेद दिया। 

Manisha rana