महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 5 महीने बाद गिरफ्तार

3/4/2021 9:40:27 PM

होडल (हरिओम): घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में 5 महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

होडल के मुंडकटी थाना प्रभारी एसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गांव में मौजूद है जो कि कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को काबू कर लिया गया। 

एसआई ने बताया कि आरोपी ने गत 4 अक्टूबर 2020 को एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। जिस संबंध में पीड़ित महिला की शिकायत पर गत 10 अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Content Writer

Shivam