आरोपी सिपाही ने स्वीकारा, गैंगस्टर रामकरण के कहने पर मारी थी बिट्टू को गोली

3/20/2021 12:46:23 PM

सोनीपत(दीक्षित): कोर्ट परिसर में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू को गोली मारने के आरोपी रोहतक पुलिस के सिपाही को सी.आई.ए.-2 ने न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच का नेतृत्व ए.एस.पी. निकिता खट्टर को दिया गया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि वारदात रामकरण गैंग के इशारे पर हुई है। उधर अस्पताल में भर्ती अजय उर्फ बिट्टू बरोणा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा के चलते उसे पी.जी.आई. से निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है जहां उसका उपचार जारी है। साथ ही उसके साथ गार्द में आए पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

कोर्ट परिसर में कैदी वाहन के अंदर बैठे बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा के सिर में 3 गोलियां मारी गई थीं जिसका आरोप रोहतक की सुनारिया जेल से उसके साथ आए सिपाही महेश पर लगा था। पुलिस ने महेश को मौके से काबू कर लिया था। शुक्रवार को सी.आई.ए.-2 के इंस्पैक्टर अनिल कुमार ने महेश को दोपहर के समय सी.जे.एम. कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट परिसर पुलिस छावनी बना रहा।

न्यायालय ने आरोपी सिपाही महेश को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सी.आई.ए. की टीम अब ए.एस.पी. निकिता खट्टर के निर्देशन में महेश से पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारी हमले के पीछे रामकरण गैंग का हाथ बता रहे हैं। घायल अजय की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसे रात को पी.जी.आई. से एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। पुलिस ने गांव बरोणा में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एस.पी. जश्नदीप रंधावा ने बताया कि बदमाश अजय व उसके पिता कृष्ण पर हमला गैंगवार के चलते किया गया। सिपाही महेश से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha