Sirsa का रहने वाला है जयपुर में युवती को कार से कुचलने वाला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

12/28/2023 10:57:41 AM

सिरसा : जयपुर का एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें एक शख्स ने एक लड़की को बुरी तरह से गाड़ी से कुचल दिया। इसके बाद लड़की की मौत हो गई। गाड़ी से कुचलने वाले हत्यारे मंगेश अरोड़ा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 



जानकारी के मुताबिक आरोपी मंगेश अरोड़ा हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला है। वह नौ साल पहले जयपुर आ गया था। मंगेश यहां कपड़े का व्यापार करता था। यह दुकान जयपुर के मानसरोवर में स्थित है। 

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल क्रिसमस डे की रात को उमा सुथार अपने दोस्त राजकुमार के साथ एवरलैंड विश होटल गई थीं। यहां पर उनकी कमेंटबाजी को लेकर मंगेश और उसकी महिला मित्र से झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि जब उमा सुथार कैब में बैठने जाने लगीं, तब मंगेश ने बेसबॉल के डंडे से कैब का शीशा फोड़ दिया। इसके बाद उसने उमा और राजकुमार पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उमा की मौत हो गई राजकुमार का इलाज चल रहा है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana