परिवहन विभाग के एसीएस ने एस्मा के तहत सख्त कार्रवाई करने के लिए सभी जिलों को दिए निर्देश

9/4/2018 10:27:20 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने सभी जिलों के डीसी, एसपी और जीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों पर एस्मा के तहत सख्त कार्यवाही की जाए। पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बाद अब हरियाणा सरकार के तेवर सख्त हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री व सरकार के सभी उच्च अधिकारी भी रोडवेज की हड़ताल पर नजर बनाए हुए हैं।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आप कल से रोडवेज बसों में नहीं कर पाएंगे सफर

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों द्वारा पांच सितंबर यानि कल होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को सखत निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि कल हड़ताल होती है तो हड़ताल की वीडियोग्राफी करवाए व हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बता दें कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की यूनियनों ने कल पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान कर रखा है।

रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल पर हाईकोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश

Shivam