हड़ताली कर्मचारियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला शुरू, एस्मा के तहत हो रही कार्रवाई

9/7/2018 4:41:14 PM

यमुनानगर/पानीपत(सुमित/अनिल): एस्मा को लेकर सरकार पूरी तरह सख्त है। प्रदेश भर में एस्मा लागू होने के बाद भी जो कर्मचारी हड़ताल से नहीं हटे उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यमुना नगर में सीएमओ की शिकायत पर हड़ताल पर बैठे 9 बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 9 कर्मचारियों में से 6 महिलायें और 3 पुरूष शामिल हैं। जिनमें से पुरुष कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए 3 पुरुष कर्मचारियों को आज कोर्ट में पेश करने के बाद  6 महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



पुलिस को दी शिकायत में सीएमओ यमुना नगर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये लोग इनके प्रधान बने हुए है और कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसा रहे हैं, काम नही करने दे रहे। आवश्यक कार्य होने से रोक रहे है इसलिए इनके खिलाफ एस्मा के तहत कारवाई की जाए।


वहीं पानीपत में पुलिस ने महिला कर्मचारियों से सहित कई हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लिया। हड़ताल पर बैठे बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस ने खदेड़ा वहीं 20 कर्मचारियों को पुलिस ने किया राउंड अप किया।

Shivam