विधानसभा चुनावों से पहले AAP को झटका ! आदर्श पाल ने छोड़ी पार्टी, इस पार्टी का थामेंगे दामन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 01:07 PM (IST)

चंडीगढ़/यमुनानगर (चंद्र शेखर धरणी/सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री आदर्श पाल ने पार्टी छोड़ दी है। आदर्श पाल 27 जून (वीरवार) को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बता दें कि हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री आदर्श पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद ये फैसला लिया है। आदर्श पाल जगाधरी विधानसभा से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में अब आगामी चुनाव से पहले आदर्श पाल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे जिससे आम आदमी पार्टी पर असर देखने को मिल सकता है।

यमुनानगर में आदर्श पाल सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी भाजपा का विकल्प नहीं बना पा रही है। भाजपा को सिर्फ कांग्रेस ही सत्ता से हटा सकती है। उन्होंने बताया कि वह 27 जून को दिल्ली में समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल होंगे। आदर्श पाल सिंह ने कहा कि उन्होंने तीन दिन पूर्व अपने समर्थकों के साथ बैठक की। जिसमें पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्होंने आप की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया, लेकिन चुनाव में इसका फायदा नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि आप भाजपा का विकल्प नहीं बन पाई। बैठक में सभी साथियों की एक ही आवाज थी कि हम आप में रहकर जनता की आवाज नहीं बन सकते, इसलिए वह कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे हैं। आदर्श पाल सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी भाजपा का विकल्प नही बन पा रही है। भाजपा को सिर्फ कांग्रेस ही सत्ता से हटा सकती है। उन्होंने बताया कि वो 27 जून को दिल्ली में समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल होंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static