केस दर्ज न करने की ऐवज में 30 हजार की रिश्वत लेता एडिशनल SHO गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 11:17 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): केस दर्ज न करने की ऐवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते शिवाजी नगर थाने के एडिशनल थाना प्रभारी नगरपाल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगेहाथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में परिवार के साथ पाम हिल्स सोसाइटी में रहते हैं। उनके खिलाफ भूपेंद्र नामक व्यक्ति ने शिवाजी नगर थाने में एक शिकायत दी थी। इस शिकायत पर जांच के लिए उन्हें थाने में बुलाया गया था। आरोप है कि थाने के एडिशनल प्रभारी नगरपाल सिंह ने उनसे केस दर्ज न करने की ऐवज में दो लाख रुपयों की मांग की और इसकी पहली किश्त 30 हजार रुपए मांगी थी।

 

शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में राजपत्रित अधिकारी के रूप में डीएचबीवीएन के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार को शामिल किया गया जिसके बाद जाल बिछाकर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को रंगेहाथ काबू कर पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static