जल्द गिरफ्त में होंगे आदित्य अौर पवन इंसां, इनामी अौर भगौड़ा घोषित करने की तैयारी

10/31/2017 2:59:46 PM

पंचकूला(ब्यूरो): हरियाणा पुलिस ने पंचकूला हिंसा में शामिल ज्यादातर आरोपियों को पकड़कर जेलों में बंद कर दिया है। हिंसा के मुख्यारोपी हनीप्रीत भी सलाखों के पीछे हैं अब पुलिस आदित्य इंसां, पवन इंसां को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस इन दोनों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी कर रही है। दोनों आरोपियों का पता बताने वाले को इनाम देने की भी तैयराी की जा रही है। 25 अगस्त को साध्वियों से रेप केस में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में डेरा समर्थकों ने तोड़ फोड़ अौर आगजनी की थी। इसके बाद पुलिस ने कुल 172 मामले दर्ज किए थे। इनमें आरोपी आदित्य इंसां, पवन इंसां को पकड़ना बाकी है। पुलिस इन्हें बार-बार रेड करने कर रही है लेकिन इनके बारे में कोई सिराग नहीं लग रहा है। 

आदित्य अौर पवन इंसां को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी
हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने कई टीमों को आदित्य अौर पवन इंसां को पकड़ने के लिए लगाया है। एसआईटी उन लोगों की तलाश कर रही है जिनके संपर्क में ये लोग रह रहे हैं। ताकि इनके बारे में कोई सुराग लग सके। इसके बाद अब इन्हें कोर्ट की अोर से अगले कुछ दिनों में भगोड़ा घोषित कर दिया जा सकता है। 

इनाम की तैयारी
सूत्रों के अनुसार हरियाणा पुलिस, आदित्य अौर पवन इंसां पर इनाम रख सकती है। इसमें इन दोनों की पहचान, ठिकाना बताने के साथ पकड़वाने में मदद करने वालों को इनाम दिया जाए जा सकता है। इसके बारे में डीजीपी अॉफिस में मीटिंग का दौर चल रहा है। अगर पुलिस कुछ दिनों में इन्हें नहीं पकड़ पाई तो इनाम रखा जा सकता है।