आदित्य चौटाला भी बने चेयरमैन

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 10:01 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): युवा भाजपा नेता एवं देवीलाल के पौत्र आदित्य चौटाला भी चेयरमैन बन गए। हरियाणा सरकार ने उन्हें सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति आचार संहिता लागू होने से पहले कर दी गई।

जनवरी 2016 में हुए पंचायत चुनाव में आदित्य चौटाला सिरसा जिला परिषद के जोन चार से जिला पार्षद बने थे। उन्होंने अपनी भाभी और विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला की पत्नी कांता चौटाला को हराया था। तब से आदित्य भाजपा की निगाहों में चढ़े हुए हैैं। उन्होंने पिछले दिनों चौटाला के गढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जिए जवान-जिए किसान रैली भी कराई थी।

भाजपा आदित्य चौटाला को डबवाली से विधानसभा चुनाव लड़वा सकती है। आदित्य चौटाला के पिता जगदीश चौटाला सियासत से दूर रहे। उन्होंने स्व. देवीलाल की गाड़ी भी चलाई और उनकी चिट्ठी-पत्री भी लिखी, मगर बाकी भाइयों ओमप्रकाश चौटाला, प्रताप चौटाला और रणजीत सिंह की तरह वह सियासत में नहीं उतरे। अब उनके बेटे आदित्य ने सियासत में हाथ आजमाने की कोशिश की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static