23 घंटे जाम के बाद किसानों ने खोला नेशनल हाईवे, मांगों को प्रशासन ने माना

9/24/2022 11:54:38 AM

कुरुक्षेत्र: शाहाबाद में किसानों ने धान की सरकारी खरीद ना होने के चलते लगभग 23 घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को जाम करके रखा था,  अब जाकर सरकार व प्रशासन के साथ किसानों की सहमति बनी और जाम खोलने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि  3 दिनों के अंदर प्रशासन के साथ लगभग 8 मीटिंग हुई पर कोई भी नतीजा न निकला

गुरनाम सिंह ने कहा कि प्रशासन के साथ हमारी मीटिंग हुई है। प्रशासन ने कहा है की जो फसल मंडियों में पड़ी है उसकी भराई शुरू कर दी जाएगी, लेकिन पर्चे 1 अक्टूबर को काटे जायेंगे और 22 की जगह अब 30 किवंटल प्रति एकड़ तक धान सरकार किसानों की खरीदेंगी । इससे किसान की धान खराब नहीम होगी और पूरी धान की खरीद हो जाएगी।  वहीं मौके पर पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि हमारी किसानों के साथ बात हो गई है और धान की सरकारी खरीद के लिए सरकार ने किसानों की बात मान ली है, जिसके चलते किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 का जाम खोल दिया है। 

Content Writer

Isha