प्रशासन ने 70 एकड़ भूमि को करवाया कब्जामुक्त, UP के किसानों का रो-रो कर बुराहाल

5/21/2017 9:38:16 AM

इंद्री (मेनपाल):हरियाणा यू.पी. भूमि विवाद के चलते शनिवार को इंद्री प्रशासन ने हरियाणा यू.पी. सीमा पर यमुना में स्थित चौगांवा गांव के किसानों की जमीन को कब्जामुक्त करवाया। अधिकारी चौगांवा के लगभग 70 एकड़ भूमि पर यू.पी. के कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ था। जिसकी शिकायत चौगांवा गांव के किसानों ने इंद्री प्रशासन को की हुई थी। जबकि दीक्षित अवार्ड के अनुसार यह हरियाणा के किसानों की जमीन थी। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल व इंद्री प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

मौजूद इंद्री तहसीलदार नरेश गौतम ने बताया कि इस जमीन से कब्जा छुड़वाने की कार्रवाई पिछले 5-6 महीने से जारी थी। यू.पी. के जिला उपायुक्त, एस.डी.एम. और तहसीलदार के साथ एक बैठक हुई थी।

उस बैठक में निर्णय लिया गया था कि दीक्षित आवार्ड में जो पिलर लगाए गए थे उसकी पैमाइश करवाई जाए। उसके मुताबिक लगभग 2 महीने पहले पैमाइश करवाई थी और उसके बाद यहां हरियाणा और यू.पी. की सीमा पर पिलर लगवा दिए थे। उन पिलर के अनुसार आज हरियाणा के किसानों की जो भूमि हैं उस पर जो यू.पी. के लोगों ने कब्जा किया हुआ हैं उससे ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त करवाया है।

किसानों की प्लेजों पर चलाया ट्रैक्टर 
ये मामला करीब 1 साल से हमारे नोटिस में था। उधर यमुना में जिस भूमि पर कब्जा था उस पर कुछ यू.पी. के किसानों ने ठेके पर जमीन लेकर प्लेजे उगाई हुई थी लेकिन जैसे ही किसानों की प्लेजों पर ट्रैक्टर चलाया गया तो उनका रो-रोकर हालत खराब हो गई।

किसानों का कहना था कि उनकी सारी मेहनत और पैसा बर्बाद हो गया। उन्हें केवल 10 दिन मिल जाते तो उनके लिए बेहतर होता। एक पटवारी ने भी अपनी दबंगई दिखाते हुए एक मासूम को पहले गाली दी फिर उसको थप्पड़ जड़ दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था की उसने उनको पलेज उखाड़ने से रोका।