चमत्कारी पानी पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध, दूरदराज से आए लोगों ने की पानी की मांग

6/8/2019 6:16:50 PM

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): लोगों का मानना है कि रेवाड़ी के गांव गुजरीवास में पिछले 5 महीनों से एक ट्यूबेल से शुगर ठीक करने वाला कथित चमत्कारी पानी निकल रहा है। जिस पानी के पीने से लोगों को शुगर जैसी बीमारी से छुटकारा मिल रहा है। यहीं नहीं जोड़ों में दर्द और खुजली जैसी बीमारियों में भी राहत मिल रही है। लेकिन प्रशासन ने इस पानी की जांच स्वास्थ्य विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाई है। जिसमें बैक्टीरिया की मात्रा बहुत अधिक बताई जा रही है। जांच के अनुसार यह पानी पीने ही नहीं बल्कि नहाने के लायक भी नहीं है। प्रशासन ने अब उस पानी पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में अब दूसरे राज्यों से आए लोगों ने जिला सचिवालय पहुंचकर पानी देने की गुहार लगाई है।

यह है जनस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट:-

पदार्थ का नाम  पदार्थ की मात्रा(मिलि ग्राम)  होनी चाहिए(मिलि ग्राम)
पानी में घुला ठोस पदार्थ 2669   500
ठोस कैल्शियम कार्बोनेट 910  200
कैल्शियम 180 75
मैगनेशियम 110 30
क्लोराईड 1001 250
क्षार 1050  200
फ्लोराइड 1.88 1.0
आयरन  0.06  1.0
नाईट्रेट    18.9  45
सल्फेट    73        200
पीएच  8.24   6.5 से 8.5
जिंक  0.056  5.0
मैग्नीज      0.036  0.1
लैड  0.003    0.01

                                                                             

                                            

                                             

                                       

                                            

Naveen Dalal