हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रशासन की पहल, शहीदों के परिवार तक पहुंचाया जाएगा तिरंगा

8/7/2022 5:19:40 PM

बहादुरगढ़( प्रवीण धनखड़):  देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के सम्मान में झज्जर जिला प्रशासन शहीदों के घरों तक तिरंगा झंडा पहुंचाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीदों को सम्मान देने के लिए उनके घरों तक तिरंगा पहुंचाने के बात झज्जर जिले के डीसी शक्ति सिंह ने कही। दरअसल देशभर में 13, 14 और 15 अगस्त को घर-घर पर तिरंगा कराने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और इसी अभियान को सफल बनाने के लिए डीसी महोदय बहादुरगढ़ में कॉन्फ़िडरेशन ऑफ़ बहादुरगढ़ से जुड़े उद्योगपतियों से सहयोग की अपील करने के लिए पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि झज्जर जिले में करीब 200 शहीद परिवारों तक तिरंगा झंडा पहुंचाया जाएगा। ताकि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को सम्मान मिल सके और शहीदों के परिवारों को भी उनके परिजनों की शहादत पर गर्व हो सके।

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि झज्जर जिले में करीब 3 लाख घरों पर तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। बहादुरगढ़ के उद्योगपति की इस अभियान को सफल बनाने के लिए बहादुरगढ़ के शहीद स्मारक को सजाएंगे और शहीद स्मारक पर एक लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा। डीसी शक्ति सिंह का कहना है कि तिरंगा हमारी शान का प्रतीक है। हर भारतीय के लिए राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। हमारा सभी का यह प्रयास रहेगी हमारा तिरंगा सबसे ऊंचा रहे।
 

Content Writer

Isha