हरियाणा सरकार में प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS व 1 HCS स्थानांतरित

9/30/2017 12:34:43 PM

चंडीगढ़ (संघी):हरियाणा सरकार ने 2 आई.ए.एस. व 1 एच.सी.एस. अधिकारी के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए। जबकि 2 एच.सी.एस. अधिकारियों के कार्यभार में वृद्धि कर दी व 4 अन्य के पहले जारी किए गए स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिए गए। इसके अतिरिक्त 9 लेखा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी जारी किए गए। आई.ए.एस. अधिकारियों में बल्लबगढ़ के उपमंडल अधिकारी (न) प्रशांत पंवार को इसी पद पर तावंडू व भिवानी के राहुल हुड्डा को बाढड़ा का उपमंडल अधिकारी (न) नियुक्त किया गया है। एच.सी.एस. अधिकारी सतपाल शर्मा, मुख्य प्रशासक, आवास बोर्ड हरियाणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अपर निदेशक (प्रशासन) सत्कार विभाग का तथा अमरदीप जैन, संयुक्त आयुक्त, एमसीएफ, बल्लबगढ़ को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उपमंडल अधिकारी (न) बल्लबगढ़ का कार्यभार भी सौंपा गया है। जबकि बाढड़ा के उपमंडल अधिकारी (न) विरेंद्र सिंह सहरावत को इसी पद पर जींद नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एच.सी.एस. अधिकारी शिव प्रसाद, राम कुमार सिंह, सज्जन सिंह व सुशील कुमार-॥ के पहले जारी किए गए स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिए गए।

शिव प्रसाद, आयुक्त नगर निगम पानीपत, राम कुमार सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-सी.ई.ओ., डी.आर.डी.ए., अम्बाला के अपने वर्तमान पद पर ही कार्य करते रहेंगे, जबकि सज्जन सिंह एवं सुशील कुमार-॥ के स्थानांतरण आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। लेखा अधिकारियों में निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में नियुक्त लेखा अधिकारी हरविंद्र सिंह वालिया को वित्त विभाग (वेतन संशोधन शाखा), निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य की लेखा अधिकारी गीता गर्ग को निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में व वित्त विभाग (वेतन संशोधन शाखा) के लेखा अधिकारी सत्य प्रकाश वर्मा को निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य कार्यालय में स्थानंतरित किया गया है। 

मुख्य प्रशासक, हुडा पंचकूला के कार्यालय में नियुक्त लेखा अधिकारी अरविंद्र कुमार व पुलिस महानिदेशक पंचकूला के लेखा अधिकारी शिव कुमार मित्तल एक-दूसरेका स्थान ग्रहण करेंगे। निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विश्लेषण, पंचकूला के लेखा अधिकारी अरुण कुमार व निदेशक तकनीकी शिक्षा बोर्ड, पंचकूला के मोहन सिंह भी एक दूसरे का स्थान ग्रहण करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, पंचकूला की लेखा अधिकारी उषा रानी व मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंचकूला के संजीव जैन एक-दूसरे का स्थान ग्रहण करेंगे।