Haryana JBT Admit Card 2024: हरियाणा जेबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख को होगा पेपर

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 12:46 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 26 सितंबर, 2024 को हरियाणा जेबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (hssc.gov.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 सितंबर को आयोजित होने वाली है। हरियाणा जेबीटी एडमिट कार्ड 2024 को डाउनलोड करने और प्रिंट करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

जानें कब होगी परीक्षा

हरियाणा जेबीटी पीआरटी सीधी भर्ती परीक्षा 28 सितंबर, 2024 को होने वाली है। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर दोपहर 3:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हरियाणा जेबीटी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा केंद्र पर अवश्य लाएं, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

            ऐसे करें Admit Card डाउनलोड

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  2. अब होमपेज पर, "पब्लिक नोटिस" सेक्शन तक स्क्रॉल करें। 
  3. जेबीटी/पीआरटी एडमिट कार्ड लिंक पर खोजें और क्लिक करें।
  4. आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा, जहां आपको अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  5. आवश्यक विवरण भरने के बाद, "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें। 
  6. अब आपका हरियाणा जेबीटी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  7. एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
     

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static