AFSO और इंस्पेक्टर सस्पेंड, फिजिकल वेरिफिकेशन में खुली पोल...24 हजार क्विंटल से ज्यादा धान स्टॉक से गायब
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 08:15 AM (IST)
कुरुक्षेत्र: नीमवाला स्थित राइस मिल में धान के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर खाद्य व आपूर्ति विभाग के एएफएसओ जसबीर सिंह और इंस्पेक्टर रिंकू को निलंबित कर दिया गया है। दिलचस्प यह है कि निलंबित इंस्पेक्टर की शिकायत पर ही एक राइस मिलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाकियू ने निलंबित
अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने व उन्हें नौकरी से हटाने की मांग उठाई है। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को खाद्य व आपूर्ति मंत्री राजेश नागर से भी मुलाकात की। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पीवी (फिजिकल वेरिफिकेशन) के दौरान स्टॉक में 24,318.75 क्विंटल धान कम मिला था। इसकी अनुमानित
कीमत करीब 5.81 लाख थी। पिछले सीजन में विभाग ने चौधरी राइस मिल को कस्टम मिलिंग के लिए करीब 39 हजार क्विंटल धान दिया था। सीएमआर की आपूर्ति मिलर को भारतीय खाद्य निगम को करनी थी। 25 नवंबर को विभागीय टीम ने मिल की फिजिकल वेरिफिकेशन की थी।