23 दिन बाद यमुनानगर में फिर दी कोरोना ने दस्तक, दिल्ली से आई महिला पाई गई पॉजिटिव

5/28/2020 4:32:33 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में पिछले काफी दिनों से कोरोना का कोई केस नहीं था लेकिन अब 23 दिन बाद दिल्ली से आई एक महिला के सैंपल लिए गए जो पॉजिटिव पाए गए ।यह महिला दिल्ली से 26 मई को पुराना हमीदा में अपने भाई के पास आई थी। महिला का 3 वर्ष का एक बच्चा भी है। महिला में संभावित लक्षणो को देखते हुए उसका सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट आज स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई ।

जिला सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके चलते उसे ईएसआई अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है वहीं पुराना हमीदा के उस इलाके को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला के संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे और इलाके में महिला कहां-कहां गई इसकी भी जांच करवाई जा रही है।

 

Isha