दुखद: हादसे के बाद पत्नी व बच्ची समेत यमुना में गिरा बाइक सवार, तलाश जारी

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 09:48 PM (IST)

होडल (मधुसूदन): हसनपुर के गांव सतुआगड़ी के निकट यमुना नदी पर बने पैंटून पुल पर एक पिकअप गाड़ी ने बाईक को टक्कर मार दी, जिसमें बाईक सवार युवक उसकी पत्नी तथा बच्ची बाइक सहित नदी में जा गिरे। घटना उत्तर प्रदेश के टप्पल थाना क्षेत्र की बताई गई है। यमुना नदी में बाईक गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए, जिन्होंने शोर मचाकर आसपास जंगल में काम कर रहे ग्रामीणों को मौके पर बुला लिया।

लोगों ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस के साथ साथ टप्पल थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नदी में गिरे महिला, पुरुष, बच्चे और बाईक को निकालने के लिए दमकल विभाग और गोताखोरों को मौके पर बुला लिया। गोताखोरों ने घंटों तक प्रयास करने के बाद बाईक सवार महिला बेगम व उसकी पुत्री नाबिया निवासी गांव गढ़ी मेव नगला थाना टप्पल यूपी को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन महिला का पति अरसत का कोई सुराग नहीं लग सका। खबर लिखे जाने तक लापता अरसद को खोजने के लिए गोताखोर यमुना नदी में लगातार प्रयास कर रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार गढ़ी मेव नंगला थाना टप्पल निवासी अरसद अपनी पत्नी बेगम व पुत्री नाबिया के साथ बाईक पर सवार होकर अस्पताल में जा रहे थे। जब वह यमुना नदी के पैंटूल पुल पर पहुंचे ही थे कि पीछे से एक पिकअप गाड़ी ने बाईक में टक्कर मार दी। जिससे अरसाद, उसकी पत्नी और बच्ची बाईक सहित यमुना नदी में जा गिरे। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

गोताखोरों ने नदी से महिला बेगम व उसकी पुत्री नाबिया को निकाल लिया। जिन्हें हसनपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां नाबिया की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक गोताखोर नदी में लापता व्यक्ति को खोजने में जुटे हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static