मामूली कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

2/23/2017 4:43:19 PM

सोनीपत:गांव मोहाना निवासी राकेश अपने साथी सिकंदर व गांव पिनाना निवासी अनिल के साथ मंगलवार रात को पटेल नगर में आया था। रात को सभी पटेल नगर स्थित एम.एल.सी. मार्बल शॉप में बैठे थे। इसी दौरान राकेश की अनिल के साथ कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी में ही अनिल ने सिकंदर की लाइसैंसी पिस्तौल उठाकर राकेश के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही राकेश बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में हमलावर फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में राकेश के पिता दया सिंह के बयान पर सिकंदर व अनिल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पटेल नगर में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करावया गया है। युवक के पिता ने 2 युवकों पर मामला दर्ज कराया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।