हुड्डा, चौटाला के बाद अब चंद्र मोहन बिश्नोई पर शिकंजा कसने की तैयारी!

12/4/2019 10:44:56 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्र मोहन बिश्नोई पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा शिकंजा कसने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार अभी तक चन्द्र मोहन बिश्नोई को भी नोटिस मिल सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले चंद्र मोहन बिश्नोई के छोटे भाई कुलदीप बिश्नोई पर भी केंद्रीय एजेंसियों ने शिकंजा कसा व कई एजंसियां रेड कर चुकी है, लंबी छापेमारी, नोटिस सब हो रहे हैं।

चन्द्र मोहन बिश्नोई ने कहा है कि भजपा राजनैतिक षडयंत्र व दुर्भावना के तहत चौटाला परिवार की संपत्ति ईडी के द्वारा जब्त करना व पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा की ईडी द्वारा चल रही कार्यवाही राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित व अनैतिकता को प्रमाणित करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो कभी भी किसी का राजनैतिक उत्पीडऩ नहीं किया। वर्तमान सरकार द्वारा ऐसे दलों के नेता जो भाजपा के झंडे को स्वीकार करने के लिए नहीं मानते उनके पीछे सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स लगा दी जाती हैं।

चन्द्र मोहन ने कहा कि भाजपा सत्ता की आड़ में जिस प्रकार दुर्भावना से ग्रस्त हो कदम उठा रही है, वह लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए राजनीति में स्वच्छ विरोध मर्यादायों में रह कर होना चाहिए। लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए भाजपा को कांग्रेस के शासनकाल में सत्ता का केंद्र रहे नेआतों ने कभी बदले की राजनीति नहीं की।

Shivam