कतई सुरक्षित नहीं बेटियां: छेड़छाड़ के बाद मनचलों ने तेजधार हथियार से लड़की का चेहरा बिगाड़ा

12/27/2020 8:32:46 PM

गुरुग्राम (मोहित): साइबर सिटी गुरुग्राम में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। आज रविवार की शाम जो घटना सामने आई उसके बाद से यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि बेटियां अब कतई भी सुरक्षित नहीं हैं, खासकर तब जब वह अकेले हों। सरकार हो या पुलिस महिला सुरक्षा के चाहे कितने भी दावे क्यों न कर रही हो, लेकिन महिलाओं को शिकार बनाने वाले घृणित मानसिकता के लोग आज भी सड़कों पर घूम रहे हैं, यहां तक कि मासूम बच्चियों से भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे।

ताजा मामला गुरुग्राम के रविनगर इलाके का है। जहां एक 19 साल की लड़की के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, मनचले उसके शरीर पर जबरदस्ती हाथ लगा रहे थे, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसके चेहरे पर घाव कर दिया। 

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की को अकेला देख छेड़छाड़ को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-9 थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
 

Shivam