नफे सिंह राठी की हत्या के बाद परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, घर के अलग-अलग नंबरों पर आया फोन

2/29/2024 1:24:28 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : नफे सिंह राठी की हत्या के बाद अब फिर परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। घर के अलग-अलग नंबरों पर फोन कर धमकी दी है। जिस समय फोन आया उस समय शोक व्यक्त करने आए लोग भी मौजूद थे। धमकी मिलने के बाद परिवार के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर राठी को उतारा था मौत के घाट 

बता दें कि रविवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी जब आसौदा से लौट तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर नफे सिंह राठी और उनके साथी कार्यकर्ता जयकिशन की हत्या कर दी थी। हमले में भांजा संजय और गनमैन संजीत घायल हो गए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे। 




वहीं बीती रात हरियाणा के इंडियन नेशनल लोक दल नेता नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली थी। उसने सोशल मीडिया पर कहा कि उसने ही नफे सिंह को मरवाया है। कपिल ने कहा कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महल से गहरी दोस्ती थी। नफे सिंह मनजीत महल के भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी कब्जा करने का काम करता था। उसने कहा कि जो मेरे दुश्मन से हाथ मिलाएगा, उसका अंजाम यही होगा। बता दें कि हरियाणा में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने 68 वर्षीय पूर्व विधायक और आईएनएलडी नेता नफे सिंह राठी सहित उनके एक समर्थक की गोली मार कर हत्या कर दी थी।  



उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि मेरे जीजा और मेरे दोस्तों के मर्डर में राठी ने मंजीत महल को सपोर्ट किया था। इनकी दोस्ती का मैं साथ में फोटो डाल रहा हूं। जो मेरे दुश्मनों को सपोर्ट करेगा, मैं उसके दुश्मनों को सपोर्ट करूंगा और पूरी 50 गोलियां उसका इंतजार करेगी। उन्होंने कहा कि नफे सिंह ने पावर में रहकर जितने लोगों की जमीन कब्जा की और हत्या की पूरे बहादुरगढ़ को पता है, लेकिन कोई कुछ नहीं भूल पाया। उसने कहा कि अगर पुलिस मेरे जीजा और मेरे दोस्तों के मर्डर पर इतनी एक्टिव होती तो मुझे ये करने की जरूरत नहीं होती। दूसरी ओर, पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana