पंजाब के बाद अब हरियाणा में पहलवानों की नर्सरी खोलेंगे द ग्रेट खली

8/26/2019 7:14:40 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम कमाने द ग्रेट खली दिलीप राणा पंजाब के बाद अब हरियाणा में पहलवानों की नर्सरी खोलेंगे। खली जालंधर में रेसलिंग एकेडमी स्थापित कर रेसलरों की एक नई पौध तैयार की है, वहीं अब खली ने  हरियाणा प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। खली ने कुरुक्षेत्र के पास गांव समाना में एकेडमी स्थापित करने का शुभारंभ किया है।



नेशनल हाईवे पर करीब 10 एकड़ में बनने वाली खली रेसलर अकैडमी का निर्माण कार्य विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ में अपनी धाक जमाने के बाद द ग्रेट खली पिछले कई सालों से अपने देश के नौजवानों को रेसलर की दुनिया में उतारने में जुटे हुए हैं।



उनका कहना है कि हरियाणा प्रदेश के लोग अपनी सेहत और खेल के प्रति बहुत बड़ा जुनून रखते हैं। उनका सपना है कि आज का नौजवान नशे की गिरफ्त से बाहर निकले और खेलों की दुनिया में अपना कैरियर बनाएं।



खली ने कहा कि नशे के मामले में पंजाब वैसे ही बदनाम है। हरियाणा सरकार से उन्हें हमेशा भरपूर सहयोग मिलता रहता है खली ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमकर तारीफ की।

Shivam